Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Saturday, May 4, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा- पांकी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण

पलामू : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने बुधवार की दोपहर पांकी में बीते दिनों हुई घटना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पांकी में जो घटना घटी वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। क्षेत्र में आपसी सौहार्द बिगाड़ने की जिसने भी कोशिश की है, उसे प्रशासन अविलंब गिरफ्तार करे।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि बेवजह निर्दोष लोगों को प्रशासन के लोग परेशान नहीं करें नहीं तो भाजयुमो के कार्यकर्ता सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। झारखंड में इस तरह की घटना अभी वर्तमान में पांकी और रांची में जो हुई इसमें सरकार की विफलता स्पष्ट रुप से दिखाई दे रही है। अभी आने वाले होली, रामनवमी जैसे त्योहार शांतिपूर्वक मनायें, इसमें बाधा उत्पन्न करने वाले को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रशासन जिन्हें भी गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है या जिसके ऊपर एफआईआर दर्ज की गयी है, उनके न्यायिक सहयोग के लिए जिला कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक भाजयुमो के लोग सहयोग करेंगे। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से यह भी मांग की कि पुलिस के खौफ में कोई भी त्योहार ना बीते इसके लिए प्रशासन के लोग त्योहार मनाने में सहयोग करें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शत्रुघ्न सिंह, साधु मांझी, सत्य प्रकाश पांडे, मंटू शर्मा, अखिलेश ठाकुर, कुंदन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

पलामू की ताजा खबरें