घर से निकले से पहले कर लें ये काम, नहीं तो बाहर में पलामू पुलिस कर रही आपका इंतज़ार
पलामू : पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार शुक्रवार से पलामू जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। वाहन से संबंधित अपने दस्तावेज साथ रखें, दस्तावेज नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
पलामू पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि शुक्रवार से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। जिसमें बाइक चालक को अपने साथ हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के सभी कागजात साथ रखने होंगे। वाहन चालकों को शराब के नशे में व तेज गति से वाहन नहीं चलाना चाहिए। साथ ही वाहन पर ट्रिपल लोडिंग नहीं चलें, अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।