Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Sunday, April 28, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पोचरा हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ, सभी ने की सराहना

लातेहार : उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोचरा के प्रांगण में जिले के जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खलखो, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संजीत कुमार पांडे, SHWP के जिला कोऑर्डिनेटर आर्य गर्ग, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस अवसर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार शर्मा और अन्य शिक्षकों के द्वारा सभी को पौधा देखकर स्वागत किया गया। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही 10वीं क्लास के सभी बच्चों को भी आशीर्वाद के रूप में पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार शर्मा, सहायक शिक्षक अमित कुमार, रीता कुमारी, सहायक अध्यापक अनूप कुमार, लाल आशीष नाथ शाहदेव, दिनेश कुमार ठाकुर, लिपिक जयशंकर प्रसाद, एसएमसी के अध्यक्ष लाल पुरुषोत्तम नाथ शाहदेव, CRP चंदन कुमार, SMC सदस्य दिनेश प्रसाद, वार्ड सदस्य रिंकू प्रसाद मौजूद थे।

सभी सदस्यों व सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में विद्यालय में हो रही प्रगति को देखकर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने कहा आज से 2 साल पहले जब यहां आये थी और आज में बहुत परिवर्तन है। यह परिवर्तन टीम की भावना को दिखा रहा है। आज सभी कोई मिलकर इसे और आगे ले जाये। विद्यालय प्रगति के पथ पर है, आपकी इच्छा शक्ति से और आगे जायेगा।