Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

योग गुरु स्वामी रामदेव पलामू में तीन दिनों तक सिखायेँगे योग और ध्यान

पलामू : भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ और भारत के योग गुरु स्वामी रामदेव पलामू आने वाले हैं। योग ऋषि स्वामी रामदेव का तीन दिवसीय योग शिविर 18 मार्च से 20 मार्च तक पलामू जिला मुख्यालय शहर मेदिनीनगर में आयोजित किया जायेगा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मेयर अरुण शंकर ने बताया कि कार्यक्रम की अनुमति मिल गयी है। इस कार्यक्रम में पलामू चैंबर के अलावा तमाम सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठन शामिल हैं। सभी को साथ लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा और उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। क्योंकि यह महापौर का नहीं बल्कि पूरे पलामू प्रमंडल का कार्यक्रम है।

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बाबा रामदेव झारखंड के साथ-साथ पलामू सहित कई अन्य प्रांतों से आये लोगों को योग और ध्यान का लाभ देंगे।