Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट से लौट रहे तेज रफ़्तार हाइवा की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल

अमित/लातेहार

लातेहार : लातेहार सदर थाना क्षेत्र के जालिम गांव में शनिवार की दोपहर हाइवा से कुचल कर एक महिला की मौत हो गयी। जबकि महिला का पति घायल हो गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जालिम गांव निवासी मंजू देवी (45 वर्ष) अपने पति सुरेश प्रसाद के साथ टीवीएस विक्टर बाइक से इलाज कराने लातेहार आयी थी। इलाज कराने के बाद वह बाइक से पति के साथ घर लौट रही थी। उक्त दोनों जैसे ही जालिम गांव स्थित गायत्री मंदिर के समीप पहुंचे विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक हाइवा ट्रक (OR09Q-2857) ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस घटना में बाइक पर पीछे बैठी महिला मंजू देवी का सिर व पिछला हिस्सा वाहन के पहिये के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। जबकि उनके पति सुरेश प्रसाद को मामूली चोटें आयी हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने इलाज के दौरान मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल में मृतक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार उक्त हाइवा रेलवे लाइन निर्माण स्थल पर छरी गिराकर वापस लौट रहा था।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और हाइवा को जब्त कर लिया। जबकि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latehar Road Accident News