Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार में लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने का लिया संकल्प

लातेहार : आपसी भाईचारे के साथ मनाए रामनवमी का त्यौहार। उक्त बातें सदर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि कोई भी त्यौहार लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए आता है। उसे बेहतर तरीके से मना कर सामाजिक समरसता को बनाये रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा गीत संगीत नहीं बजायें जिससे आपसी सौहार्द बिगड़ता हो।

सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि लातेहार आपसी भाईचारे के लिए प्रसिद्ध है। इसे आगे भी बरकरार रखने की आवश्यकता है। समाज में कुछ असामाजिक तत्व माहौल को खराब करने का प्रयास करते हैं, उनके मंसूबा को सफल नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसा कोई भी मैसेज संपादित नहीं करें जिससे आपसी सौहार्द को प्रभावित करता हो।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि अगर किसी को किसी प्रकार की आपत्ति है तो बतायें उसका समाधान किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि हम सभी आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाते आये हैं और आगे भी मनायेंगे।

मौके पर मुखिया सुनीता देवी, मुखिया अनीता देवी, कन्हाई पासवान, मनोज प्रसाद, जुलेश्वर लोहरा, नागेंद्र गुप्ता, सरफुद्दीन अंसारी, मोहम्मद इस्माइल समेत बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ा के लोग उपस्थित थे।

लातेहार रामनवमी न्यूज