Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

पढ़ाई में अब गरीबी नहीं बनेगी बाधा, होनहार छात्र अंकित को हर संभव सरकारी मदद देने का मुख्यमंत्री ने दिया आदेश

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद बोकारो के गोमिया के बड़की पुन्नू निवासी अंकित कुमार को मैट्रिक के बाद पढ़ाई के लिए सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को भी सरकार की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उपायुक्त बोकारो ने मुख्यमंत्री को बताया कि अंकित कुमार व उनके परिजनों से संपर्क किया गया है। अंकित के उज्जवल भविष्य को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। अंकित के परिवार के सदस्यों को सभी कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

क्या है मामला

मुख्यमंत्री को पता चला कि बोकारो निवासी अंकित कुमार ने मैट्रिक परीक्षा 2022 में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहा है। अंकित के पिता शारीरिक रूप से कमजोर हैं और मजदूरी करने वाली उसकी मां के एक वाहन दुर्घटना में हाथ-पैर टूट गये हैं, जिससे पूरे परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो को मामले की जांच करने और अंकित की पढ़ाई के लिए हर संभव सरकारी सहायता प्रदान करने और अंकित के परिवार को सभी आवश्यक योजनाओं से जोड़कर सूचित करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी पढ़ाई में बाधक न बने इसके लिए सरकार हर स्तर पर कई योजनाएं लेकर आयी है।

Bokaro student Ankit news