Breaking :
||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार||कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से मिला नोटों का पहाड़ : बाबूलाल मरांडी||अपडेट: नौकर के घर से अब तक मिले 40 करोड़ से ज्यादा कैश, नोट गिनते-गिनते मशीन खराब||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार
Tuesday, May 7, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- 2024 में होगी भाजपा की डबल इंजन की सरकार

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे मनिका, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

लातेहार : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह के आवास पर पहुंचे। मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल, मांदर व नगाड़ा की थाप पर पारंपरिक तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित राज ने श्रीरामचरित मानस ग्रंथ देकर सम्मानित किया। मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से पूर्व मुख्यमंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार केंद्र 400 सीट और झारखंड में डबल इंजन की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि पलामू, गढ़वा और लातेहार में जो जनता का रुझान मैं देख रहा हूं उससे यही साबित होता है कि आने वाली चुनाव में भाजपा के अलावे कोई दूसरी पार्टी सरकार नहीं बना सकती। उन्होंने कहा कि जनता त्राहि त्राहि कर रही है। सरकार की सारी घोषणाएं विफल हो गयी। किसी भी कार्यालय में बिना चढ़ावा चढ़ाए काम नहीं हो रहा है।

उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि गत चुनाव में कुछ स्वार्थी लोगों ने लोक लुभावन वादे करके जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आम आवाम में गलतफहमी फैला दी। एक सवाल के जबाव में जब प्रश्न किया गया कि आप अपने कार्यकर्ताओं को ही चिरकुट कार्यकर्ता कहते थे।अधिकारियों को चिरकुट कार्यकर्ता की नहीं सुनने की बात कहते थे।

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जबाव दिया कि हमारे बयान को कट करके चलाया गया है। अगर मैं इस तरह से बोलता तो क्या पूरे पलामू प्रमंडल में जहां जा रहा हूं कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। ये सब स्वार्थी लोगों का काम था।जो हमारी ही नहीं हमारे परिवार का भी चरित्र हनन किया है।

मौके पर भाजपा प्रदेश नेता मनोज कु सिंह, मुकेश निरंजन सिन्हा, भरत प्रसाद, लव कु दुबे, रघुपाल सिंह, महेश सिंह, अवधेश सिंह चेरो, मुकेश पाण्डेय, पंकज सिंह, बबन पासवान, मंदीप कुमार, विश्वनाथ राय, राकेश दुबे, बंशी यादव, छोटू राजा, सुमंत यादव, पंकज यादव, संदीप उरांव समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

वहीं प्रभारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू कुमार दल बल के साथ सुरक्षा में तैनात थे। जाते जाते पूर्व मुख्यमंत्री ने मांदर लेकर बजाया और कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया।