Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा में PLFI उग्रवादियों ने फिर मचाया उत्पात, पोकलेन और जनरेटर में लगायी आग

लोहरदगा : जिले के कुडू थाना क्षेत्र के मकांदू स्तिथ बालाजी क्रेशर में शुक्रवार देर रात पीएलएफआई के हथियार बंद उग्रवादियों ने एक करोड़ की पोकलेन मशीन और जेनरेटर को आग के हवाले कर दिया। वहीं उग्रवादियों ने वहां कार्यरत कर्मचारियों से मोबाइल भी लूट लिये।

उग्रवादियों ने कर्मियो से मारपीट की और चेतावनी भी दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस सूत्रों और क्रेशर कर्मियो के अनुसार घटना में पीएलएफआई उग्रवादी कृष्णा यादव का हाथ है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि लेवी के लिए घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पर घटनास्थल थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह पहुंच कर कर्मियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है। मालूम हो कि इसके पहले भी यहां उग्रवादियों ने तांडव मचाया था।

Jharkhand Lohardga Naxal Attack