Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता का आकस्मिक निधन, लोगों ने जताया दुख

लातेहार : सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुधीर कुमार सिंह का बुधवार सुबह करीब 10 बजे आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक सिंह हमेशा की तरह कोर्ट गये थे। वह किसी मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट जा रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश होकर कोर्ट परिसर में ही गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

सुधीर कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर जिले भर के अधिवक्ताओं समेत शहर के लोगों ने शोक प्रकट किया है। जिसमे सांसद सुनील सिंह, लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, लाल श्याम किशोर नाथ शाहदेव, प्रमोद प्रसाद सिंह, सरयु प्रसाद सिंह, सुशील अग्रवाल, राजमणी प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, जय सिंह, हेमू सिंह, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, रामजनम सिंह, राजू सिंह, महेंद्र सिंह, बबन सिंह, मोती अग्रवाल, गया अग्रवाल, मुरली अग्रवाल, मुकेश पांडेय, अनील सिंह, लाल आशीष नाथ शाहदेव, अतुल सिंह, रविंद्र प्रसाद, चितरंज प्रसाद, सुबोध सिंह, प्रकाश सिंह, प्रभात कुमार, अंकित पांडेय, संजय तिवारी, संजीत गुप्ता, विरेंद्र पासवान समेत कई लोग शामिल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को स्टेशन रोड के औरंगा नदी स्थित मुक्तिधाम में किया जायेगा।