Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: विभिन्न जिलों में पदस्थापित 38 पुलिसकर्मियों का तबादला, इंस्पेक्टर और सार्जेंट मेजर शामिल

रांची : पुलिस मुख्यालय ने राज्य के अलग-अलग जिले में पदस्थापित 38 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें इंस्पेक्टर और सार्जेंट मेजर शामिल है। रांची, खूंटी, बोकारो, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार, चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला, हजारीबाग, रामगढ़ और गिरिडीह जिला बल के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। तबादला किए गए 38 पुलिस पदाधिकारियों में 30 इंस्पेक्टर, तीन सार्जेंट और आठ मेजर शामिल हैं।

रांची जिला बल से राजीव रंजन लाल, अहमद अली, रमेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, सपन कुमार महथा, राजीव कुमार और नवल किशोर प्रसाद, खूंटी जिला बल से राजेश प्रसाद रजक, सुकांत त्रिपाठी, जयदेव टोप्पो का तबादला किया गया है। इसके अलावा जमशेदपुर जिला बल से नित्यानंद महतो, अरविंद कुमार, सरायकेला जिला बल से कृष्ण मुरारी, हजारीबाग जिला बल से नीरज कुमार सिंह, गणेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह और ललित कुमार का भी तबादला किया गया है। कोडरमा जिला बल से अजय कुमार सिंह, रामगढ़ जिला बल से राजेश कुमार, विपिन कुमार और विद्या शंकर एवं बोकारो जिला बल से जय गोविंद प्रसाद गुप्ता, सुधीर सुरीन, विनोद कुमार गुप्ता, मोहम्मद रुस्तम, अजय प्रसाद, दुमका जिला बल से देवरत पोद्दार तथा पाकुड जिला बल से सुरेन्द्र रविदास, जामताड़ा जिला बल से सुरेश प्रसाद और लातेहार जिला बल से अमित कुमार गुप्ता का तबादला किया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आठ सार्जेंट मेजर में तीन सार्जेंट मेजर का तबादला हुआ है। इनमें लातेहार जिला बल से सुशांत कुमार, हजारीबाग जिला बल से अजीत कुमार चौबे और चाईबासा जिला बल से मंटू यादव शामिल है। इसके अलावा पांच मेजर का तबादला हुआ है। इनमें सुदीप्त मंडल, कामेश्वर रजक, दीपक टोप्पो, लातेहार जिला बल से संतोष कुमार और गौतम कुमार शामिल है।

डीआईजी कार्मिक की ओर से बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित जिले के एसएसपी, एसपी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी को अविलंब विरमित करते हुए पुलिस मुख्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे।

Jharkhand 38 policemenTransfer