Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

पलामू टाइगर रिजर्व में संदिग्ध हालत में मिला हाथी के बच्चे का शव, पोस्टमॉर्टम के बाद विभाग ने गुपचुप तरीके से दफनाया

लातेहार : पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के छिपादोहर पश्चिमी वन क्षेत्र में एक हाथी के बच्चे का शव संदिग्ध हालत में मिला है। हालांकि मामला दो दिन पहले का है। लेकिन घटना का खुलासा रविवार को हुआ।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

बताया जाता है कि हाथी के बच्चे की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण लगी चोट के कारण हुई है। वन विभाग के अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बताने से बचते नजर आये। मृत हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम के बाद उसे दफना दिया गया। विभाग ने इस घटना को पूरी तरह से गोपनीय रखा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस बारे में पूछे जाने पर हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि हाथी के बच्चे का शनिवार को ही पोस्टमार्टम किया गया था। उन्होंने कहा कि जिस स्थिति में हाथी के बच्चे का शव मिला है, उससे प्रतीत होता है कि ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आयीं हैं, जिससे उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि हाथी के बच्चे की उम्र चार से छह महीने के बीच की होगी। वजन भी करीब दो क्विंटल होगा। उन्होंने बताया कि संभावना जतायी जा रही है कि हाथियों का झुंड तालाब का पानी पीकर मेढ़ के ऊपर चल रहा होगा। इसी बीच धक्का-मुक्की में हाथी का बच्चा नीचे गिर गया होगा।