Breaking :
||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में ईलाज जारी

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : रविवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र से सटे हेरहंज थाना क्षेत्र के लावागड़ा ग्राम अंतर्गत खपरा टोला निवासी नागेश्वर ऊराव का पुत्र विजय उरांव हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को परिजनों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं लाया गया, जहां पर डॉक्टर सुरेंद्र कुमार की देखरेख में इलाज चल रहा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार घायल विजय उरांव अपने नव निर्मित घर की छत पर कुछ कार्य कर रहा था कि इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरी हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। जिसकी चपेट में आने से वह झुलस गया है। फिलहाल घायल विजय की स्थिति खतरे से बाहर है।