Breaking :
||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में चला वाहन चेकिंग अभियान, दर्जनों दो पहिया और चार पहिया वाहन धराये

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : एसपी अंजनी अंजन के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। मौके पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन के चालक का चालान काटा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर थाना प्रभारी ने बिना हेलमेट के चालकों का मोबाइल से फोटो खींचकर चालान काटा। वाहन चेकिंग के दौरान लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों को थाना में लगाया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी जब्त वाहनों का जुर्माना भरने के लिए डीटीओ कार्यालय में प्रेषित किया जायेगा। चालान कटाकर आने वाले वाहन मालिकों को वाहन सौंपा जायेगा। वाहन चेकिंग की सूचना मिलते हैं। दो पहिया वाहन अपना रूट बदलकर दूसरे रास्ते से भागने की फिराक में देखे गये।

मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि बिना हेलमेट के बाइक चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा ।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को देखते हुए सभी लोग हेलमेट लगाकर ही बाइक चलायें। मौके पर कई जवान उपस्थित थे।