Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में युवक ने की खुदकुशी, मनिका डिग्री कॉलेज का था छात्र

नितीश यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मोरिया गांव निवासी मनिजर भगत के पुत्र जयनंदन भगत (20) ने मंगलवार की सुबह गले में रस्सी डाल कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के लोग सुबह खेत में काम करने गये थे। वह घर में अकेला था। इसी बीच युवक फंदे के सहारे झूल गया।

इधर, सूचना मिलते ही हेरहंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी पहलुओं की जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया। युवक बीए पार्ट टू मनिका डिग्री कॉलेज का छात्र था।