Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Sunday, May 12, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत विभूतियों को दी गयी श्रद्धांजलि, कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सदन के अंदर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश किया। एटीआर में विधानसभा के बजट सत्र में सरकार की ओर से विधायकों को दिये आश्वासनों पर अभी तक सरकार की ओर से जो कार्रवाई की गयी है उसका लेखा-जोखा है। बजट सत्र से मानसून सत्र के बीच जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें भी सदन में शोक प्रकाश के जरिये श्रद्धांजलि दी गयी।

सदन में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, डेविड मुर्मू, प्रकाश सिंह बादल, ओमन चांडी, हरिहर नारायण प्रभाकर, पुत्कर हेंब्रम, डॉ करमा उरांव, गायत्री देवी, शोभाकांत मंडल, विनोद कुमार चौधरी सहित कई विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गयी। इसके अलावा 20 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में बलिदान हुए पांच जवानों, बालासोर रेल हादसे में मारे गये लोगों और मणिपुर हिंसा में मारे गये लोगों के प्रति भी संवेदना जतायी गयी।

सदन के अंदर स्पीकर रविंद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा के सचेतक बिरंची नारायण, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, सरयू राय और अमित यादव ने शोक प्रस्ताव पढ़ा। इसके बाद स्पीकर ने सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए विधायक प्रदीप यादव ने वहां जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया। आजसू विधायक सुदेश महतो ने भी पिछले सत्र से अबतक जो लोग नहीं रहे उनके प्रति संवेदना प्रकट की। भाकपा माले विधायक बिनोद सिंह ने शोक व्यक्त किया। एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने श्रद्धांजलि दी।