Breaking :
||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
Sunday, May 19, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल की दुर्दशा के खिलाफ पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने दिया धरना

पलामू : मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदिनीनगर की दुर्दशा के खिलाफ शुक्रवार की सुबह पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी अस्पताल परिसर में ही धरना पर बैठ गये। उन्होंने अस्पताल की पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाया और इसके लिए नीचे से लेकर ऊपर स्तर के कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ऊंची-ऊंची बिल्डिंग बना दी गयी हैं लेकिन सुविधा और जिम्मेवारी नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। डॉक्टर, नर्स और चिकित्साकर्मी कोरम पूरा करते हैं। नतीजा मरीज को सुविधा नहीं मिल पाती। मरीज तड़पते रह जाते हैं। ऐसी व्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गौरतलब है कि जिले के चैनपुर प्रखंड के चांदो के 45 वर्षीय भूपेंद्र नाथ सिंह को गुरुवार को हार्ड अटैक आया था। उसे एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया लेकिन मरीज को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने जब 108 पर कॉल किया तो एंबुलेंस भी नहीं आयी। इससे मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी पूर्व मंत्री केंद्र त्रिपाठी को गुरुवार की रात में हुई।

सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे और मुख्य गेट पर धरना पर बैठ गये। उन्होंने व्यवस्था में बदलाव की मांग की। मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन डॉ अनिल सिंह, अस्पताल अधीक्षक डॉ आरके रंजन ने पूर्व मंत्री को भरोसा दिलाया कि लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इसके बाद त्रिपाठी ने धरना खत्म किया।