Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: लेवी के 5 लाख रुपये के साथ दो माओवादी गिरफ्तार, आठ वाहनों में आग लगाने की घटना में थे शामिल

Palamu Two Maoist Arrested News

पलामू : छतरपुर थाना क्षेत्र के काला पहाड़ इलाके में आठ वाहनों को आग के हवाले करने के मामले में शामिल नक्सली हरिहर यादव और विनोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार माओवादियों के पास से लेवी की रकम बरामद की गयी है। गिरफ्तार माओवादियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार नक्सली विनोद यादव पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि हरिहर यादव हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गोरियाथान गांव का रहने वाला है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में छतरपुर एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि छतरपुर आगजनी की घटना के बाद पलामू पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने मयूरदंड रोड में एक बाइक को रोका और तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की से पांच लाख रुपये नकद और नक्सलियों का एक लेटर बरामद किया गया। जिसके बाद मौके से हरिहर और विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी हरिहर यादव और विनोद यादव लेवी के 5 लाख रुपये माओवादी जोनल कमांडर नितेश यादव को पहुंचाने जा रहे थे। गिरफ्तार माओवादियों ने पलामू पुलिस को कई अहम् जानकारियां दी हैं। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की पकड़ में आये हरिहर और विनोद ने पुलिस को बताया है कि वे लेवी की रकम नितेश यादव को पहुंचाने जा रहे थे। यह लेवी स्टोन माइंस, क्रशर, ईंट भट्ठा संचालकों और ट्रांसपोर्टरों से वसूली गयी थी।

दोनों नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र के झरना में पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लैंड माइंस बिछाया गया था। लैंड माइंस लगाने में विनोद यादव का बेटा भी शामिल था। गिरफ्तार नक्सली हरिहर यादव 2015 में आर्म्स एक्ट मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस छापेमारी में छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार, सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार यादव व रीतलाल प्रसाद यादव शामिल थे।

Palamu Two Maoist Arrested News