Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू पुलिस ने किया खुलासा, पश्चिम बंगाल से लाकर खपाये जा रहे थे नकली नोट, चार आरोपी गिरफ्तार

पलामू : नकली नोट के कारोबार रोकने को लेकर चलाए जा रहे हैं अभियान में मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कचहरी ओवरब्रिज के पास से 58 पीस 500 के नकली नोट के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी तस्करों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में मोहम्मदगंज के निवासी विमलेश कुमार और संदीप कुमार, मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कांदू मुहल्ला के राजीव रंजन उर्फ मुकेश दुबे एवं सदर थाना क्षेत्र के बिजली ऑफिस के पीछे के नरेश सिंह शामिल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि नकली नोट बरामद होने के बाद उसकी पहचान कचहरी स्थित एसबीआई में ब्रांच के शाखा प्रबंधक से करायी गयी। उन्होंने नकली नोट होने की पुष्टि की। इसके बाद सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि चारों में से राजीव रंजन उर्फ मुकेश दुबे मास्टरमाइंड है। सारे नकली नोट पश्चिम बंगाल के मालदा से मंगाये जाते हैं और उसे शहरी क्षेत्र में खपाया जाता है। नकली नोट के कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के बारे में कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी अभियान में टीओपी 1 के प्रभारी रेवा शंकर राणा टीम के साथ शामिल थे।