Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: तीन बच्चों के साथ पोखर में कूदी महिला, तीन की मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया

पलामू : जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के करीमनडीह गांव के पसियाडीह टोला निवासी जवाहिर राम की पत्नी निर्मला देवी (30) ने घरेलू विवाद के कारण तीन बच्चों के साथ मोखर कला गांव के पास पोखरा में कूदकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने सभी को पोखरा से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर लाया गया।

चिकित्सक डॉ. मंजूर आलम ने महिला निर्मला देवी, उनकी आठ वर्षीय पुत्री लाडली कुमारी और छह वर्षीय पुत्र करण कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार वर्षीय पुत्र गुड्डु कुमार की स्थिति खतरे से बाहर है। गुड्डु कुमार को प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्मला देवी का पति जवाहिर राम दो दिन पहले मजदूरी करने के लिए सिकंदराबाद के लिए निकला था। महिला का अपने परिजनों से झगड़ा चल रहा था। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे महिला निर्मला देवी अपने तीन बच्चों के साथ घर से मोखर कला गांव की ओर निकली थी। उसने बच्चों को तालाब में फेंक दिया और खुद भी कूद गयी। अंत में फेंके गये बच्चे को ग्रामीणों ने तुरंत बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गयी। ढूंढने में देरी के कारण महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर पहुंचाया।

Palamu Latest News Today