Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा

पलामू : दिल्ली पुलिस की टीम ने साइबर क्राइम मामले में पलामू जिले के लेस्लीगंज निवासी रोशन कुमार मेहता को उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी को सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस साइबर अपराधी को अपने साथ ले जायेगी। रोशन ने विभिन्न कंपनियों की फर्जी वेबसाइट के जरिये 1 करोड़ 55 लाख रुपये की ठगी की है।

दिल्ली में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी बीच सूचना मिली कि इसके तार पलामू से जुड़ा हुआ है। पुलिस आरोपी रोशन कुमार मेहता की तलाश में उसके घर पहुंची। यहीं से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

10वीं तक पढ़ा रोशन साइबर अपराधियों के इंटरस्टे गैंग का सदस्य है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। रोशन का गिरोह नामी कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करता है। ओला स्कूटी, पतंजलि जैसी कंपनियों की वेबसाइट बनाकर ठगी की गयी है।

ठगी के शिकार लोगों की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने वेबसाइट पर दिये गये मोबाइल नंबर को खोजा। उसकी सीडीआर निकाली और वेबसाइट पर दिये गये बैंक खाते से किये गये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटायी। तकनीकी जांच के बाद दिल्ली पुलिस की टीम छापेमारी के लिए पलामू पहुंची। गिरफ्तार रोशन कुमार मेहता से पूछताछ की और उसके बैंक डिटेल के बारे में पूरी जानकारी ली। रोशन का गिरोह बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, हरियाणा तक साइबर ठगी में लगा हुआ है।

Palamu Latest News Today