Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत

पलामू : अपनी शादी की सालगिरह पर एक महिला की संदिग्ध मौत हो गयी। महिला पिछले आठ महीने से अपने पति से अलग रह रही थी। अचानक महिला को तड़पते हुए देखा गया। रविवार की देर शाम उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ देर इलाज के बाद उसकी मौत हो गयी। सोमवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। यह मामला मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के आनंद मार्ग आश्रम के पास नयी मुहल्ला का है। यहां पिछले आठ माह से अपने मायके में रह रही डिंकी अग्रवाल (24) की मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

चर्चा है कि रविवार को डिंकी अग्रवाल की शादी की सालगिरह थी। महिला पूरी तरह से तैयार थी। इसी बीच उसे तड़पते हुए देखा गया। चर्चा है कि महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। इलाज के लिए उसे एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। करीब आठ माह पहले महिला को उसके पति ने छोड़ दिया था। दोनों के बीच विवाद होने पर मामला कोर्ट में चला गया। मामले की सुनवाई 2 दिसंबर को होनी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

डिंकी की शादी साल 2020 में धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के बोराबंद इलाके में हुई थी। मृतका की मां शोभा देवी का कहना है कि रविवार को डिंकी की शादी की सालगिरह थी। वह सजधज कर तैयार थी। उसे उम्मीद थी कि आज उसका पति उससे मिलने जरूर आयेगा। इंतजार करने के बाद शाम छह बजे उसने पति को फोन किया। इसी क्रम में अचानक उसे तड़पते हुए देखा गया। इलाज के लिए उसे एमएमसीएच ले जाया गया, जहां कुछ देर इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Palamu Latest News Today