Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के नये मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने पदभार संभाला, कहा- राज्य का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता

रांची : राज्य के नये मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने सुबह 10:30 बजे प्रोजेक्ट भवन सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में सीएस पद का कार्यभार संभाला। नये मुख्य सचिव ने पत्रकारों से कहा कि राज्य का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकताओं में होगा। विकास योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचे, इस पर जोर रहेगा।

6 दिसंबर को राज्य सरकार ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह का तबादला कर उन्हें एटीआई का डीजी बना दिया था और एल खियांग्ते को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया था। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी एल खियांग्ते राज्य के 24वें मुख्य सचिव हैं।

सरकार के इस फैसले के तुरंत बाद शाम को ही सुखदेव सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन एल खियांग्ते रांची से बाहर थे। इस कारण उन्होंने बुधवार को मुख्य सचिव के पद पर योगदान नहीं दिया। उन्होंने सुबह ही इसका कार्यभार संभाला। इस मौके पर मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

इस मौके प्रमुख रूप से सुनील कुमार, अमिताभ कौशल, अबूबकर सिद्दीकी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Jharkhand New Chief Secretary L Khyangte