Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने किया आजसू नेताओं को गिरफ्तार, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

लातेहार : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जोहार यात्रा के दौरान लातेहार में दो कॉलेजों के शिलान्यास के 10 महीने बाद भी पढ़ाई शुरू नहीं होने के विरोध में आजसू पार्टी बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन करने वाली थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसकी जानकारी मिलते ही आजसू जिला अध्यक्ष अमित पांडे, केंद्रीय सदस्य राकेश सिंह और जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र दास को मंगलवार की रात ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी से नाराज आजसू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को थाना गेट के सामने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।

आजसू जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडे ने कहा कि आजसू पार्टी आंदोलन से जन्मी पार्टी है। वह लाठी, गोली या जेल से नहीं डरती। उन्होंने कहा कि आंदोलन को जितना दबाया जायेगा। वह उतना ही उग्र हो जायेगा। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ने डिग्री कॉलेज का ताला खुलवाने के लिए आंदोलन शुरू किया है, वह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन सरकार जोर-शोर से दावा करती है कि बोलने की आजादी है, लेकिन जब आवाज उठाती है तो उसे दबा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में सभी को अपनी आवाज उठाने और विरोध करने का अधिकार है, लेकिन आवाज उठाने के प्रति सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने जिस तरह का रवैया अपनाया है। वह ठीक नहीं है।

मौके पर जिला प्रवक्ता रितेश पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।