Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

झारखंड: मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की अपने पूर्व साथी की हत्या

पश्चिमी सिंहभूम : चाईबासा में नक्सलियों ने अपने ही एक पुराने साथी की हत्या कर दी। नक्सलियों को शक था कि वह संगठन के राज पुलिस तक पहुंचा रहा था। मृतक का नाम नेल्शन भेंगरा है। वह सारंडा जंगल क्षेत्र के जराईकेला थाना अन्तर्गत समठा गांव का रहे वाला था। वह लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों में शामिल रहा। मई 2023 में एक सड़क निर्माण कंपनी से लेवी मांगने के आरोप में जेल में बंद था। दो माह पहले ही वह जेल से बाहर आया था।

मृतक की पत्नी के मुताबिक नेल्शन घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक निर्माणाधीन पुल साइट पर नाइट गार्ड का काम करता था। मंगलवार की शाम करीब सात बजे घर से खाना खाने के बाद ड्यूटी करने के लिए चला गया। सुबह घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पेड़ के पास उसके पति का शव पड़ा हुआ देखा, जहां पोस्टर रखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नेल्शन भेंगरा ना सिर्फ झारखंड बल्कि दूसरे राज्यों में भी नक्सल गतिविधियों में शामिल रहा। ओडिशा की बिसरा थाना पुलिस ने मई 2023 में एक सड़क निर्माण कंपनी से नक्सलियों के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया था। दो महीने के अंदर ही वह जेल से बाहर आ गया था। इसके बाद वह पुलिस के संपर्क में थे।

Jharkhand naxal activity news