Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में 4 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लातेहार : बालूमाथ-मुरपा मार्ग पर बसिया रेलवे ब्रिज के झारखंड ढाबा के पास वाहन चेकिंग के दौरान ब्रेजा कार में छिपाकर रखे गये 4 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

यह जानकारी देते हुए बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने बताया कि बालूमाथ थाना पुलिस व इंस्पेक्टर धीरज कुमार द्वारा झारखंड ढाबा के पास औचक वाहन जांच की गयी। जिस दौरान बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दिलू लोहरा के समक्ष एक ब्रेजा कार की जांच की गयी। इसी क्रम में ब्रेजा कार JH 02BC 3986 में छिपाकर ले जाये जा रहे 4 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के हाजी चौक अलकमर कॉलोनी निवासी शेख इमाम अली के पुत्र शेख सद्दाम अली और मोहम्मद इशाक के पुत्र मोहम्मद सनाउल्लाह शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के पास से तीन एंड्राइड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

इस छापेमारी अभियान के दौरान बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलू लोहरा, पुलिस अवर निरीक्षक सह तेतरियाखार पुलिस पिकेट प्रभारी धीरज कुमार सहित सेट 46 के सशस्त्र बल शामिल थे।

इधर, बालूमाथ थाना पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत बालूमाथ थाना में कांड संख्या 5/2024 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Balumath Latehar Latest News