Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Sunday, May 12, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: शहर के स्वामी विवेकानंद पार्क की हुई नीलामी, सबसे अधिक 17 लाख बोली लगाकर सुधांशु दुबे ने किया अपने नाम

लातेहार : शहर के चंदनडीह मुहल्ला स्थित स्वामी विवेकानन्द पार्क की अगले तीन वर्षों के लिए बंदोबस्ती बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में हुई। शहर के सुधांशु दुबे ने 17 लाख 21 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर पार्क की बंदोबस्ती अपने नाम कर ली।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आपको बता दें कि पिछली बार यह पार्क तीन साल के लिए महज 3 लाख 31 हजार 330 रुपये में नीलाम हुआ था। आज पार्क की बंदोबस्ती के लिए न्यूनतम राशि 3,81,030 रुपये तय की गयी थी। स्वामी विवेकानन्द पार्क की नीलामी में कुल नौ लोगों ने भाग लिया। इनमें सुधांशु दुबे के अलावा अमरजीत सिंह, रविकांत पासवान, अमन राज, संतोष पांडे, प्रदीप मांझी, जयराम कपूर, आलोक कुमार सिंह एवं उमेश टोप्पो शामिल थे।

इसके अलावा कौशल विकास केंद्र सह सामुदायिक शौचालय की बंदोबस्ती भी सुधांशु दुबे ने 2 लाख 51 हजार रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर हासिल कर ली। इसका न्यूनतम डाक शुल्क 1,26,770 रुपये तय किया गया था। कौशल विकास केंद्र की नीलामी में सुधांशु दुबे के अलावा सात लोग शामिल थे। बोली लगाने वालों में रविकांत पासवान, अमन राज, संतोष पांडे, प्रदीप मांझी, जयराम कपूर और आलोक कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।

नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित इस बस्ती में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। नगर प्रशासक राजीव रंजन ने कहा कि जो प्रावधान है, उसके अनुरूप ही स्वच्छ तरीके से नीलामी प्रक्रिया संपन्न करायी गयी।

Latehar Vivekananda Park News