Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

बाबूलाल मरांडी का महागठबंधन पर हमला, कहा- मोदी को हटाने के लिए सभी भ्रष्टाचारी हो रहे एकजुट

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष लोजपा युवा मोर्चा और अंबेडकर जन संघर्ष मोर्चा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम और पूर्व आईजी देव बिहारी शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने 8980808080 टोल फ्री नंबर पर पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलायी।

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस-झामुमो-राजद के महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत स्वाभिमानी भारत बनाने की चिंता है। प्रधानमंत्री मोदी पिछले 10 वर्षों से एक दिन भी बिना छुट्टी लिए राष्ट्र सेवा, गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी के कल्याण के लिए जुटे हैं। आज भारत का स्वाभिमान-सम्मान दुनिया में बढ़ा है लेकिन यह विकास और गरीबों का उत्थान विपक्ष को बर्दाश्त नहीं।

मरांडी ने कहा कि जिन्होंने वर्षों तक भ्रष्टाचार किया उन्हें ईमानदार देश सेवक सहन नहीं। इसलिए आज सारे भ्रष्टाचारी एकजुट हो रहे। उन्होंने आह्वान किया कि अपने बूथ पर भाजपा को बहुमत दिलायें। जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा होगा। झारखंड की 14 लोकसभा सीट एवं देश में 400 का आंकड़ा पार होगा।

रंजीत राम ने कहा कि नरेन्द्र मोदी पर देश को ही नहीं दुनिया को भरोसा है। उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि पार्टी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करूंगा। पूर्व आईजी देव बिहारी शर्मा ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी के कार्यों को बहुत नजदीक से देखा हूं। उन्होंने पारिवारिक क्षति उठाते हुए भी राष्ट्र और झारखंड की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी को ऐसे नेतृत्व पर भरोसा है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में दिलीप करमाली, विशाल राम, अमित श्रीवास्तव, अमित वर्मा, अमरनाथ कुमार, आशुतोष पाठक, रंजन राम, चुन्नू कुमार, शंकर कालिंदी, एहसान रजा, पवन महतो, संजू कुमार आदि शामिल हैं।

BJP Jharkhand News Today