Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

आजसू ने रामगढ़ विधानसभा सीट से सुनीता चौधरी को मैदान में उतारा

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023

रांची : आजसू पार्टी ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को मैदान में उतारा है। वह 4 फरवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आजसू प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में कहा कि रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में आजसू से सुनीता चौधरी प्रत्याशी होंगी। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि चार फरवरी को नामांकन के दौरान सहयोगी दल भाजपा के नेता भी मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया सात फरवरी तक चलेगी। आठ फरवरी को स्क्रूटनी होगी। इसके साथ ही नामांकन वापस लेने की तिथि 10 फरवरी तक है। इस सीट पर मतदान 27 फरवरी को आयोजित किया जायेगा। परिणाम 2 मार्च को घोषित किया जायेगा।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023