बालूमाथ में मधुमक्खियों ने हमला कर 4 लोगों को घायल कर दिया
balumath news bee attack
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : सोमवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय के समीप मधुमक्खियों ने हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायलों में बालूमाथ प्रखंड के कोमर ग्राम निवासी सुनील उरांव की पुत्री रेशमा कुमारी, पुत्र रोहित उरांव, रांची के रातू रोड निवासी गोपाल प्रसाद सिंह के पुत्र शिवम कुमार सिंह तथा कांके रोड निवासी राम सिंह के पुत्र रोहित कुमार सिंह शामिल है।
सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर सुरेश कुमार एवं डॉ सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से उनका प्राथमिक उपचार किया।
जानकारी के अनुसार रेशमा कुमारी एवं रोहित उरांव बालूमाथ से ट्यूशन पढ़कर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें रेशमा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।
https://thenewssense.in/category/latehar
https://www.facebook.com/newssenselatehar
balumath news bee attack
इसे भी पढ़ें :- लातेहार: सिटी हॉस्पिटल प्रबंधन व चिकित्सक पर लापरवाही बरतने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
इसे भी पढ़ें :- Good News : किशोरों के टीकाकरण में लातेहार जिला झारखंड में अव्वल
इसे भी पढ़ें :- झारखण्ड के इन हिस्सों में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके