Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल

Geeta Koda join BJP

रांची : झारखंड कांग्रेस को एकबार फिर बड़ा झटका लगा है। चाईबासा से कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा सोमवार को भाजपा में शामिल हो गयीं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मौके पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है। सबको साथ लेकर चलने की बात करने वाली पार्टी में केवल एक परिवार का कब्जा है। उन्होंने कहा कि वे वहां असहज हो रही थीं। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित हैं। भाजपा के नेतृत्व में ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। साथ ही कहा कि भाजपा से जुड़कर जनहित के काम करती रहूंगी।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प पूरा होता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं का सम्मान नहीं करती। उन्होंने झारखंडी भावनाओं की कद्र नहीं की। केवल गीता कोड़ा ही नहीं, बल्कि कई अन्य दिग्गज नेताओं ने नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प पर भरोसा किया और पार्टी ज्वॉइन की है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गीता कोड़ा जनता की सेवा करती रही हैं। दो बार विधायक रहीं। वर्ष 2019 में सांसद बनीं। कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष भी रहीं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की सरकार राज्य में है, उसे छोड़कर गीता कोड़ा ने भाजपा का दामन थामा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता कि वहां काम करना कितना मुश्किल रहा होगा। साथ ही भरोसा जताया कि गीता कोड़ा के आने से पार्टी न केवल कोल्हान, बल्कि पूरे प्रदेश में और मजबूत होगी।

Geeta Koda join BJP