Breaking :
||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद
Saturday, April 27, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में ग्रामीण के घर बम विस्फोट, JJMP के नाम छोड़ा पर्चा, 15 दिन के अंदर भरे बाजार गोली मारने की धमकी

लातेहार : जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजारटांड़ निवासी दिनेश सिंह के घर में गुधवार रात अज्ञात अपराधियों ने बम विस्फोट करने का प्रयास किया। हालांकि विस्फोट पूरी तरह सफल नहीं होने के कारण घर को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटनास्थल पर एक पर्चा बरामद किया गया। पर्चा उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर लौलेश जी के नाम पर छोड़ गया था।

Herhanj Latehar Latest News

हालांकि जेजेएमपी के प्रवक्ता कर्मवीर ने एक विज्ञप्ति जारी कर घटनास्थल पर बरामद पर्चा को पूरी तरह फर्जी बताया है और इस घटना में संगठन की संलिप्तता से इनकार किया है।

जानकारी के अनुसार रात दिनेश सिंह अपने घर में सोया हुआ था। इस बीच रात एक बजे विस्फोट की आवाज आयी। दिनेश ने बताया कि आवाज सुनकर उन लोगों ने सोचा कि किसी का टायर फटा होगा। लेकिन सुबह उठकर देखा तो घर के बरामदे में एक बम रखा हुआ था और काफी लंबी दूरी तक बिजली के तार लगाये हुए थे। घटनास्थल पर दिनेश ने एक पर्चा भी पड़ा हुआ देखा। इसके बाद दिनेश ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए तार और बम को जब्त कर लिया।

इधर दिनेश सिंह ने बताया कि पर्चा में उसे जान से मारने की धमकी दी गयी है। पर्चा के माध्यम से यह कहा गया है कि हेरहंज मेला के अंदर ही उसकी हत्या कर दी जायेगी।

इधर, जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के प्रवक्ता कर्मवीर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना में संगठन की संलिप्तता से इनकार किया है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह संगठन को बदनाम करने की साजिश है।

इस सम्बंध में पूछने पर लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि इस घटना में किसी शरारती तत्व का हाथ है। यह उग्रवादी घटना नहीं है पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

Herhanj Latehar Latest News