Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरबालूमाथलातेहार

बालूमाथ में राजद नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ में राजद नेता सह समाजसेवी सुरेश राम पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार सुरेश राम अपने झरीवा टोला स्थित नवनिर्मित मकान से अपने घर स्कूटी द्वारा लौट रहे थे। इसी बीच चार अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Balumath Latehar News
घायल राजद नेता सुरेश राम

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। इस हमले में सुरेश राम का सिर फट गया। इसके अलावे उनके शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आई हैं।

इधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद घायल नेता के फर्द बयान के आधार पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापामारी अभियान चला रही है।