Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: नाबालिग बेटी की हत्या कर शव जंगल में दफनाया, आरोपी पिता फरार

Palamu Latest Crime News

पलामू : पलामू से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां एक पिता ने अपनी 16 साल की बेटी की हत्या कर शव को दफना दिया। तीन दिन बाद शुक्रवार को उसका शव मिट्टी खोदकर निकाला गया। एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। हत्या के बाद से आरोपी पिता फरार है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ और ढोटी के बीच कमकरवा ढोढ़ा में 16 वर्षीय पम्मी कुमारी का शव मिला। हत्या का आरोप पम्मी के पिता मथुरा सिंह पर लगा है। सूचना पर पहुंचे दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। शव के निरीक्षण से पता चला कि उसके सिर के पीछे वार किया गया था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच लाये जाने की सूचना मिलने पर डीएसपी मणिभूषण प्रसाद मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी सोनू चौधरी से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि किशोरी की मौत कैसे हुई। उसकी हत्या किसने की, इस पर डीएसपी ने कहा कि यह जांच के बाद स्पष्ट हो जायेगा।

ग्रामीणों के मुताबिक सलातुआ स्थित घर में मथुरा सिंह और उनकी बेटी पम्मी ही रहते थे। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मथुरा मजदूरी करके अपना जीविकोपार्जन करता था। उसे शराब पीने की भी आदत थी। गांव के सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया को पहले ही मिल गयी थी। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौत का कारण बताने से इंकार कर दिया।

Palamu Latest Crime News