Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

झारखंड: दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप, छह आरोपी गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम : जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों की इज्जत तार-तार कर दी गयी। इसका खुलासा बुधवार को हुआ। दो दिनों तक छह युवकों ने दोनों लड़कियों के साथ दरिंदगी की। घर पहुंचकर लड़कियों ने परिजनों को आपबीती सुनायी। परिजन उन्हें नोवामुंडी थाने ले गये। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। ये लड़कियां शुक्रवार को मजदूरी करने नोवामुंडी गयी थीं। देर शाम वह घर लौटने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। दोनों को अकेला देख पादापहाड़ के दो युवकों ने उन्हें बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ देर बाद पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर दूधबिला गांव ले गये। वहां इन युवकों ने अपने चार अन्य दोस्तों को बुला लिया। यहां दोनों को अलग-अलग बाइक पर बैठाकर किसी दूसरे गांव में ले जाया गया। इस गांव में सभी छह युवकों ने दो दिनों तक उनके साथ हैवानियत की। इसके बाद छोड़ दिया। इसके बाद बच्चियां किसी तरह घर पहुंचीं।

Jharkhand Latest News Today