Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड सरकार सरकारी कर्मचारियों को 15 अगस्त तक देगी पुरानी पेंशन योजना का तोहफा

रांची : 15 अगस्त 2022 तक प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। पुरानी पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए 15 अगस्त तक लागू होगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आपकी झारखंड सरकार सभी वर्गों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। मेरी कोशिश है कि झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना 15 अगस्त 2022 तक बहाल कर दी जाए।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौर से उबरने के बाद अब राज्य सरकार विकास कार्यों में तेजी लाने में लगी है। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में आप सभी कर्मियों की अहम भूमिका है। आप सभी राज्य सरकार के अभिन्न अंग हैं।

राज्य को बेहतर दिशा देने में सभी वर्गों के सहयोग की जरूरत है तभी राज्य आगे बढ़ेगा. हमारी सरकार आपकी समस्याओं का समाधान कर रही है। वर्तमान सरकार ने राज्य के पारा शिक्षकों और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का भी समाधान किया है। मुख्यमंत्री ने उक्त बातें आज मोरहाबादी के बिरसा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित पेंशन जयघोष महासम्मेलन में कही।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस फुटबॉल स्टेडियम में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। आप सभी लोग सरकार के आंख, कान, नाक और हाथ-पांव का काम करते हैं।

झारखंड राज्य जहां की भौगोलिक संरचना कई मायनों में काफी अलग है। यहां पहाड़, पहाड़, जंगल समेत कई दुर्गम जगहों पर लोग रहते हैं, सरकार की योजनाओं और संदेशों को आप के जरिए पहुंचाते हैं। सरकार और आप के समन्वय से इस राज्य को विकास की श्रेणी में अग्रणी राज्यों की कतार में रखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य के हालात को देखते हुए हमारी सरकार सभी समस्याओं का समाधान कर कदम उठा रही है। हम किसी भी हाल में हारना नहीं चाहते हैं। सरकार समस्याओं की जड़ तक जाने का प्रयास कर रही है। जनहित के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जा रहे हैं।