Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में सर्पदंश से पति-पत्नी मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी दोनों की जान

पलामू : जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत के नावाडीह गांव में सर्पदंश से पति-पत्नी की जान चली गयी। बुधवार की रात सोते समय दोनों को जहरीले सांप ने काट लिया। पहले तो दोनों का इलाज गांव के झोलाछाप डॉक्टरों से कराया गया। जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें जंगली क्षेत्र में ले जाकर झाड़-फूंक कराया गया। स्थिति बिगड़ने पर आखिरकार उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान बैजनाथ साव (50) और उनकी पत्नी पुष्पा देवी (45) के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि दोनों घर में सो रहे थे। इसी बीच सांप ने सबसे पहले महिला पुष्पा को डस लिया। जब वह उठी तो उसने सांप को उठाकर फेंक दिया, लेकिन वह उसके पति के पास जा गिरा और फिर सांप ने बैजनाथ साव को काट लिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए करीब 15 किलोमीटर दूर कोसियारा जंगल ले गए, जहां घंटों तक झाड़-फूंक किया गया, लेकिन पति-पत्नी की हालत में सुधार होने के बजाय बिगड़ती चली गयी। आज सुबह दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। बैजनाथ और उसकी पत्नी मजदूरी करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी तय हो गयी थी। दो महीने बाद शादी करनी थी।

पलामू सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 हजार से अधिक एंटी वेनम उपलब्ध हैं। सर्पदंश के मामलों के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज, छतरपुर, विश्रामपुर, हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में भी विशेष टीम तैनात की गयी है।

गौरतलब है कि जिले में पिछले दो माह में सर्पदंश के 92 मामले सामने आये, जिसमें आठ की मौत हो गयी। कहा जाता है कि अंधविश्वास के चक्कर में सभी की जान चली गयी।