Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

अयोध्या श्रीराम मंदिर से आये पूजित अक्षत को झारखंड के सभी जिलों में भेजने की तैयारी

रांची : विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर से लाये गए पूजित अक्षत को झारखंड प्रांत के सभी जिला केंद्रों में भेजा जा रहा है। इस पूजित अक्षत को जिला केंद्र से प्रखंड और पंचायत केंद्र तक पहुंचाया जायेगा। साहु शनिवार को रांची के हरमू रोड स्थित प्रांत कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद की झारखंड प्रांत कार्यकारिणी बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि विहिप 30 लाख परिवार को श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण देगा। एक जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक झारखंड के 30 लाख परिवारों तक पहुंच कर अयोध्या में हो रहे श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त अपने-अपने क्षेत्र के सभी मंदिरों को अयोध्याधाम का प्रतीक मानकर 22 जनवरी 2024 को धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती एवं रात्रि में अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाने का भी आग्रह करेंगे। इस निमंत्रण में सभी हिंदू जनमानस को फरवरी मास के बाद एक बार पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम लला का दर्शन करने जाने का भी निमंत्रण दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि चार से दस दिसम्बर जिला बैठक, 11 से 17 दिसम्बर प्रखंड बैठक और 18 से 24 दिसम्बर तक पंचायत बैठक की जायेगी। 22 दिसम्बर गीता जयंती (शौर्य दिवस) के पावन अवसर पर झारखंड के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया जायेगा। 23 दिसम्बर से 30 दिसंबर तक स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर धर्म रक्षा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत परावर्तन के कार्यक्रम किए जायेंगे।

बैठक में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव , सुभाष नेत्रगवांकर, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार व रंगनाथ महतो, बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, विशेष संपर्क प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह, धर्माचार्य संपर्क प्रांत प्रमुख युगल किशोर प्रसाद, मार्गदर्शक मंडल प्रांत संयोजक स्वामी कृष्णचैतन्य ब्रह्मचारी, रांची विभाग मंत्री किशुन झा, धनबाद विभाग मंत्री विनय कुमार, गुमला विभाग मंत्री केशवचंद्र साय, पलामू विभाग सहमंत्री महेंद्रनाथ राम, धनबाद विभाग सह मंत्री राजेश दुबे सहित विभाग संगठन मंत्री, जिला संगठन मंत्री, जिला मंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला बजरंग दल संयोजक उपस्थित थे।

झारखंड विश्व हिंदू परिषद