Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: जंगल में लकड़ी चुनने गयी महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र से जंगल में लकड़ी चुनने गयी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जब महिला ने मनिका थाने में इसकी शिकायत की इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। हालांकि घटना पंद्रह दिन पहले की है। शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस ने बताया कि पंद्रह दिन पहले जब एक महिला कुमंडीह जंगल में लकड़ी चुनने गयी थी, तो जंगल का फायदा उठाकर मकई उरांव उर्फ गोरा उरांव उर्फ छोटू उरांव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

पीड़ित महिला ने मनिका थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। गुप्त सूचना के आधार पर मनिका पुलिस ने थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में आरोपी को बंदुआ गांव स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Manika Latehar Latest News