Breaking :
||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

वन बंधु परिषद ने बालूमाथ में किया एकल विद्यालय के शिक्षकों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : वन बंधु परिषद ने बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे चेताग ग्राम में एकल विद्यालय के आचार्यों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया। इस प्रशिक्षण में वन बंधु परिषद के बालूमाथ, सासंग तथा टोरी संच के आचार्य भाग ले रहे हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रशिक्षण का शुभारंभ वन वंधू परिषद के अधिकारी विनोद बिहारी गुप्ता के अलावे लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव, महेंद्र सिंह, जयप्रकाश भगत, शशि भूषण प्रसाद आदि ने भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर मुख्य अतिथि विनोद बिहारी गुप्ता ने प्रशिक्षण से प्राप्त होने वाले जानकारियों को आचार्य से अपने अपने क्षेत्र के एकल विद्यालयों के बच्चों के बीच अनुभव साझा करने की अपील की।

इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण में आचार्यों को पंचमुखी शिक्षा के तहत प्राथमिक शिक्षा आरोग्य शिक्षा, ग्रामोत्थान शिक्षा, ग्राम स्वराज योजना, संस्कार शिक्षा आदि की मुख्य रूप से जानकारी दी जाएगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रशिक्षण देने का कार्य प्रशिक्षण प्रमुख महेंद्र सिंह एवं बालूमाथ संच प्रमुख जयप्रकाश भगत और सकिनदेव भगत के द्वारा किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में तीनों संच से 90 आचार्य भाग लें रहे है।