Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू से भाजपा के घोषित उम्मीदवार वीडी राम ने गिनायी उपलब्धियां, कहा- बाहरी बताकर विरोध, विपक्ष का खेल

पलामू : पलामू संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के घोषित उम्मीदवार विष्णु दयाल राम ने सोमवार को कहा कि उनके विरोधी उन्हें बाहरी व्यक्ति बताकर विरोध करते हैं तो उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने डालटनगंज में विशेष बातचीत में कहा कि लगातार इस लोकसभा क्षेत्र से वह विजयी हुए हैं और भाजपा ने योग्य समझकर तीसरी बार उन्हें टिकट दिया है।

वीडी राम ने कहा कि पहली और दूसरी बार उन्हें बाहरी नहीं बताया गया। तीसरी बार चुनाव लड़ने से पहले बाहरी बताया जा रहा है। यह सारा खेल विपक्ष का है और उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। पार्टी के अंदर इस मामले को लेकर मतभेद है तो उसे दूर कर लिया जायेगा। मनभेद की कहीं कोई बात नहीं है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वीडी राम ने कहा कि यातायात के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। सड़क एवं रेल क्षेत्र में क्रांति आयी है। उन्होंने कहा कि रांची-विंढ़मगंज फोरलेन सड़क बन रही है। कई बाइपास बनाये जा रहे हैं, जिससे आवागमन भविष्य में सुगम होने वाला है। उन्होंने कहा कि सतबरवा, पोलपोल, शंखा से खजुरी, मेराल, रमना एवं नगरउंटारी में बाइपास का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। सोननदी पर पंडुका-श्रीनगर के बीच ब्रिज का निर्माण 40 प्रतिशत पूरा हो गया।

सांसद ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि उद्योग धंधे स्थापित हों, इसे लेकर राज्य सरकार का सपोर्ट नगण्य है। विपरीत दिशा की सोच होने के कारण आकांक्षी जिले में शामिल पलामू और गढ़वा का विकास नहीं होने के पक्ष में है।

गौरतलब है कि पलामू और गढ़वा जिले में सांसद वीडी राम को बाहरी बताकर पोस्टरबाजी हुई है। साथ ही उम्मीदवार बदलने की भी अपील की गयी है। गढवा के 17 प्रखंड इकाई प्रमुखों ने संयुक्त रूप से भाजपा के आलाकमान से विष्णु दयाल राम को बाहरी बताकर स्थानीय को उम्मीदवार बनाने की मांग की है।

Palamu Latest News Today