Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: मेदिनीनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला की कनपटी में मारी गोली, मौत

Palamu Crime News Today

पलामू : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सद्वीक चौक से सटे इलाके में बुधवार की दिनदहाड़े एक अधेड़ महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना सद्वीक चौक से शाहपुर जाने वाली सड़क पर स्थित मुकेश भोजनालय में हुई। महिला की पहचान नमिता देवी (55) के रूप में हुई है। नमिता इसी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर-भट्ठी मुहल्ला की निवासी थी।

बता दें कि करीब तीन दशक पहले नमिता के पूर्व पति श्यामबिहारी चन्द्रवंशी की भी नावाहाता इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इधर कुछ वर्ष पूर्व मुख्य बाजार एरिया में नमिता के पुत्र छोटू पासवान की भी गोली मारकर मौत की नींद सुला दी गयी थी।

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब दो बजे नमिता देवी हर दिन की तरह सद्वीक चौक से दो सौ मीटर दूर शाहपुर जाने वाली सड़क पर स्थित मुकेश भोजनालय में बैठी हुई थी। नमिता के साथ उसके पुत्र विक्की पासवान भी बैठा हुआ था। बातचीत दोनों में हो रही थी। इसी क्रम में भगवा गमछा ओढे दो युवक वहां पहुंचे और दुकान में घुसकर नजदीक से सटाकर नमिता देवी की कनपटी में गोली मार दी।

लहुलुहान स्थिति में नमिता को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया। यहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि इसके बाद भी परिजन उसे इलाज के लिए नारायण मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में ले गये। यहां भी उसे मृत पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुनः एमआरएमसीएच ले जाया गया।

डीएसपी मणिभूषण ने जानकारी दी कि अपराधियों की संख्या दो थी। सीसीटीवी फुटेज में दोनों दिखे हैं। दुकान तक पैदल थे। गोली मारने के बाद भाग निकले। घटना का कारण स्पष्ट किया जा रहा है। जल्द खुलासा किया जायेगा।

इधर, जानकारी मिली है कि घटना को आपसी रंजीश में अंजाम दिया गया है। नमिता के पुत्र विक्की पासवान ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। बताया है कि सद्दाम कुरैशी ने धमकी दी थी। कोई पुराना विवाद से जुड़ा हुआ मामला है। जमीन के कारोबार से भी इस घटना को जोड़कर देखा जा रहा है।

नमिता देवी शहर की चर्चित महिला थी। समाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रियता रहती थी। रामनवमी के दौरान ज्यादा सक्रिय रहती थी। नमिता के पूर्व पति श्यामबिहारी चन्द्रवंशी भी चर्चित व्यक्ति थे। हालांकि हत्या मामले में उन पर मामला दर्ज था। 32 वर्ष पहले उनकी हत्या हुई थी। जबकि नमिता के पुत्र छोटू पासवान की मुख्य बाजार के घड़ा पट्टी चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

Palamu Crime News Today