Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड में एक हफ्ते तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

रांची : पिछले दस दिनों से मौसम में बदलाव का असर राज्य के सभी हिस्सों में दिखना शुरू हो गया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डाल्टनगंज पिछले एक महीने से सबसे ज्यादा तापमान वाला जिला रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे इलाकों के आसपास ASANI चक्रवाती तूफान विकसित हुआ है। इसके कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। कम दबाव के प्रभाव से ओडिशा, बंगाल और झारखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है।

एक बार यह विकसित हो जाए तो इसकी तीव्रता का अंदाजा लगाना आसान हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक 6 मई को यह लो प्रेशर एरिया में बदल गया है, वहीं 8 मई को डीप प्रेशर एरिया में बदल जाएगा। यह भी कहा गया कि इसके बाद यह चक्रवात में बदलेगा या नहीं, इसके बाद ही हमें स्पष्ट जानकारी मिलेगी। झारखंड के मौजूदा हालात की बात करें तो राज्य में सबसे ज्यादा बारिश घाटशिला में 31.4 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के अंडमान निकोबार में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र का असर कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है।

अगले सप्ताह के दौरान हल्की और मध्यम बारिश की भी संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्य भाग यानी रांची के अलावा पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां यानि देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह, पाकुड़ और साहेबगंज समेत राज्य के पूर्वी हिस्से, रामगढ़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग और खूंटी में बारिश का अनुमान है।

इसके साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।