Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना पुलिस ने बारिखाप ग्राम में छापामारी कर नाबालिक लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी ग्राम निवासी नागेश्वर गंझू है। इस पर गांव के एक लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है। जिसके विरूद्ध पोस्को एक्ट के साथ भारतीय दंड विधान की धारा 376 के तहत थाना में कांड संख्या 103/2022 दर्ज की गई थी।

छापामारी अभियान में बालूमाथ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार के साथ कई सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।