Breaking :
||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल
Friday, April 26, 2024
चंदवापलामू प्रमंडललातेहार

BREAKING : चंदवा में नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

राजीव मिश्रा/लातेहार

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करते हुए अपराधियों ने एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।

पीड़िता के द्वारा इस मामले में चंदवा थाना में दो नामजद समेत कुल 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें :- सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे लातेहार, विधायक पुत्र प्रभात को दी सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं

बताया जाता है कि पीड़ित छात्रा के पड़ोस में ही एक घर में शादी समाहरोह था। छात्रा अपने परिवार के साथ शादी वाले घर में गई हुई थी, देर रात लगभग 3 बजे वह अपने घर सोने चली गई। इसी दौरान छात्रा के पीछे पीछे आए करीमन गंझु समेत सात अन्य लोग घर में घुस गए और उसे उठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। जहाँ उसके साथ बारी बारी से दो लोगों ने दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें :- IAS पूजा सिंघल को ED ने किया गिरफ्तार, सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दी जानकारी

दुष्कर्म के बाद छात्रा बेहोश हो गई। बाद में जब होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर चंदवा थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। घटना में जो भी आरोपी शामिल है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।