Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
लातेहार

लातेहार: ED की कार्रवाई के विरोध में कोंग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

लातेहार : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार लातेहार जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव की अध्यक्षता में केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सोनिया गांधी को बदनाम करने व छवि धूमिल करने की नीयत से बार बार ईडी कार्यालय बुलाकर परेशान करने के विरोध में सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री उरांव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा बदले की भावना से प्रेरित होकर सोनिया गांधी को कमजोर करना चाहती है। देश में बढ़ती महंगाई, और बेरोजगारी से आम जनता का ध्यान भटकाना चाहती। ताकि सरकार की नाकामी को छुपाया जा सके। मोदी सरकार निरंकुश हो चुकी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष लाल मनोज नाथ शाहदेव ने कहा कि सोनिया गांधी बेदाग है। उन्हें बेवजह बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। जो कभी सफल नहीं होगा।

जिला कांग्रेस वरीय उपाध्यक्ष सचिदानंद पांडेय ने कहा कि आज ईडी और सीबीआई का उपयोग विपक्ष को दबाने के लिए किया जा रहा है, जो प्रजातंत्र के लिए घातक है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

सत्याग्रह कार्यक्रम में कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आफताब आलम, लातेहार जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेन्द्र उरांव, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा कांग्रेस लातेहार विधानसभा अध्यक्ष सदाकत हुसैन, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद, उपेन्द्र पासवान, लातेहार बीस सूत्री सदस्य साजन कुमार, मनिका प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संभु यादव, संतोष कुमार, ज्योति प्रकाश दुबे, सुनील प्रसाद, बलदेव राणा, बसंत यादव, साजिद अंसारी, वाजीद अंसारी, रसीद अंसारी व अफरोज खान आदि मौजूद रहे।