Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: ED द्वारा राहुल गांधी को तलब करने का कांग्रेस ने किया विरोध, लगाये आरोप

लातेहार : कांग्रेस ने सोमवार को डीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने किया। इस दौरान मुनेश्वर उरांव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। जो मामला 2012 में समाप्त हो गया था, उस मामले में ईडी अब पूछताछ के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बुला रही है।

मुनेश्वर उरांव ने कहा कि देश की जनता जान रही है कि भाजपा क्या कर रही है। इस वजह से आज कांग्रेस पूरे देश में विरोध दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ईडी का उपयोग भाजपा कर रही है तो कांग्रेस ने भी उपाय सोच लिया है। भाजपा द्वारा की जा रही ओछी राजनीति देश के लिए ठीक नहीं है। भाजपा को इसका जबाब दिया जाएगा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि जिसे ईडी व सीबीआई ने क्लीनचिट दे दिया है, उस मामले को फिर से उभारना उनके मंसूबों को स्पष्ट करता है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी को ED ने नेशनल हेरॉल्ड मामले में तलब किया था। जिसको लेकर पूरे भारत में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद कोंग्रेसियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लातेहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आफ़ताब आलम, प्रदेश सचिव प्रिंस गुप्ता, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, साजन कुमार संतोष रजक, कांग्रेस नेता पप्पू पासवान, सलाम अंसारी, गीता देवी, लाडले खान, शम्भू यादव, मनोज पासवान, लूलू दुबे, मंजीत यादव, पप्पु यादव, धनंजय यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

advt