Monday, January 20, 2025
लातेहार

लातेहार: एक्सप्रेस ट्रेन से छलांग लगाने वाली अज्ञात युवती के शव की 48 घंटे बाद भी नहीं हो सकी पहचान

लातेहार : रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से छलांग लगाने के बाद 16 वर्षीय अज्ञात लड़की की मौत सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी थी। घटना के 48 घंटे बाद भी उस अज्ञात लड़की के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने बताया कि अज्ञात लड़की के शव को सुरक्षित रख लिया गया है। उसकी शिनाख्त के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार की देर शाम उक्त अज्ञात लड़की ने लातेहार स्टेशन कार्यालय के सामने प्लेटफार्म पर चलती एक्सप्रेस से पहले अपना बैग फेंका उसके बाद वह खुद कूद गयी।

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर अखिलेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

बताया जा रहा है कि उक्त युवती को लातेहार रेलवे स्टेशन पर उतरना था, लेकिन लातेहार स्टेशन पर एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने के कारण वह उतर नहीं पाई। नतीजतन हड़बड़ी में वह ट्रेन से छलांग लगा दी।