Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
गारूलातेहार

गारू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लामबंदी, पार्टी को मजबूत करने पर हुई गहन चर्चा

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : ज़िले के गारू प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत मिशन स्कूल के खेल मैदान में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। कार्यक्रम में पार्टी को पंचायत स्तर पर मजबूत करने को लेकर घंटों चर्चा हुई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा करते हुए कहा कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा को लेकर भाजपा घबरा रही है। क्योंकि इसमें हर दिन करीब 2 लाख कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी की वजह से डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति गिर रही है। इससे देश में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आगे कहा कि सभी गांवों में सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर कार्य किया जा रहा है।

मुनेश्वर उरांव ने कार्यक्रम में शामिल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूर करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओ से दबे कुचले लोगो की आवाज बनने और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कोई भी कार्यकर्ता प्रखंड स्तर के कर्मचारियों से साठगांठ कर महज़ पैसे की उगाही करने में मशगूल नही रहेंगे। बल्कि सरकार की हर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ आम जनता को दिलाने में उनके मदद करेंगे।

इस मौके पर प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए मनोज उरांव को गारू कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

इधर, प्रखंड प्रभारी रविन्द्र राम ने कहा भाजपा की केंद्र सरकार से आम जनता का मोहभंग हो रहा है और राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा पूरी तरह सफल हो रही है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र की समस्या को प्रमुखता से उठाया।

बैठक में मुख्य रूप से जीप सदस्य जीरा देवी, बरवाडीह विधायक प्रतिनिधि प्रेमकुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष कमरूदीन खलिफा, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विमल कुजूर, 20 सूत्री सदस्य पवन कश्यप, अशोक पासवान, उमाशंकर राम, कारवाई उपमुखिया प्रकाश बखला समेत कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।