Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
देश-विदेश

Exit Poll LIVE: UP में मोदी-योगी का डबल इंजन हिट, पंजाब में केजरी के दिल्ली मॉडल को जनता का अप्रूवल मिलने के आसार

Exit Poll LIVE

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सबसे पहले बात उत्तर प्रदेश की, जहां योगी और मोदी की जोड़ी फिर से हिट होती नजर आ रही है। इस राज्य में सेपिअंस रिसर्च के एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इसके मुताबिक, भाजपा को 212 सीटें मिल सकती हैं।

ब बात पंजाब की। यहां एग्जिट पोल के नतीजे दिखा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी (AAP) को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। एक्सिस माय इंडिया-आजतक के सर्वे में आम आदमी पार्टी को 83 सीटें मिलती दिख रही हैं। सी वोटर-एबीपी के सर्वे में भी AAP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भास्कर ने भी पंजाब में एग्जिट पोल किया है। उसके मुताबिक, पंजाब में किसी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

गोवा में हंग असेंबली, उत्तराखंड में स्थित स्पष्ट नहीं

गोवा में एक्सिस माय इंडिया-आजतक और डिजाइन बॉक्स-जी न्यूज के सर्वे के मुताबिक किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। उधर, उत्तराखंड में 3 एग्जिट पोल में दो में भाजपा और एक में कांग्रेस सत्ता बनाती दिख रही है। मणिपुर की बात करें तो 3 सर्वे में भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होती दिख रही है।

Exit Poll LIVE


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *